महराजगंज: पछुआ हवाओं के बीच आग का तांडव, चौका गांव में तीन घर जलकर राख; नकदी और जेवर खाक

महराजगंज

महराजगंज जनपद में पछुआ हवाओं के साथ आग का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा चौका की है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में पछुआ हवाओं के साथ आग का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा चौका की है, जहाँ रविवार को अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने तीन गरीब परिवारों के आशियाने उजाड़ दिए। इस अग्निकांड में पीड़ितों की जीवन भर की जमा पूंजी, नकदी और जेवरात जलकर पूरी तरह राख हो गए।

ग्रामीणों के अनुसार, रविवार को गांव में अचानक आग लग गई। तेज पछुआ हवाओं के कारण लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि घर के अंदर रखा सामान निकालने का अवसर भी नहीं मिल सका। इस हादसे में कल्पनाथ निषाद (पुत्र प्रभु), बैजनाथ निषाद (पुत्र भगेलू) और रामअचल निषाद (पुत्र रामऊजागिर) के घर पूरी तरह जल गए।

हादसे में सबसे हृदयविदारक पहलू यह रहा कि पीड़ितों ने बेटियों की शादी और भविष्य के लिए जो मेहनत की कमाई, जेवर और नगदी बचाकर रखी थी, वह सब आग की भेंट चढ़ गई। घर में रखा राशन, बिस्तर, कपड़े और खेती-किसानी का सारा सामान खाक हो गया। यही नहीं, खूंटे पर बंधे मवेशी भी आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए निजी पंपिंग सेट और बाल्टियों से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। सूचना के बाद मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

लाखों की संपत्ति खाक, अनाज भी जला

अग्निकांड में तीनों परिवारों को भारी आर्थिक क्षति पहुँची है। पीड़ितों के अनुसार, घर में रखा कई क्विंटल अनाज, साइकिल, टीवी, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर कबाड़ में तब्दील हो गया। ग्रामीणों का अनुमान है कि इस हादसे में कुल मिलाकर लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।।

राजस्व विभाग ने किया मुआयना

घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुँचे। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों से बात कर नुकसान का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को नुकसान के आकलन के आधार पर जल्द से जल्द हर संभव सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया गया है।

 

घटना के बाद से ही पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि हल्का लेखपाल को तत्काल मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाए और अग्नि पीड़ितों को उचित मुआवजा व सरकारी सहायता प्रदान की जाए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.