सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी ने जोगिया के मसिना में बीएचएनडी दिवस का लिया जायजा; स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने पहुंचे

जोगिया

सिद्धार्थनगर जनपद में मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने विकास खंड जोगिया के अंतर्गत आने वाले ग्राम मसिना का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने विकास खंड जोगिया के अंतर्गत आने वाले ग्राम मसिना का औचक निरीक्षण किया। ‘ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस’ (VHND) के अवसर पर जिलाधिकारी ने सीधे जमीनी हकीकत परखी।

जिलाधिकारी ने मसिना में आयोजित बीएचएनडी सत्र के दौरान केंद्र की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण, हीमोग्लोबिन की जांच और उनके टीकाकरण की स्थिति का रजिस्टरों के माध्यम से मिलान किया। आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों के वजन और उनके पोषण श्रेणी की जानकारी ली तथा पोषाहार वितरण की पारदर्शिता की जांच की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित एएनएम, आशा बहुओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्पष्ट निर्देश दिए:

गांव की कोई भी गर्भवती महिला या बच्चा नियमित टीकाकरण और प्रसव पूर्व जांच (ANC) से वंचित नहीं रहना चाहिए।टीकाकरण सत्र से एक दिन पहले लाभार्थियों को घर-घर जाकर सूचित करना अनिवार्य है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना सहित अन्य स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक समय पर पहुँचाया जाए।

जिलाधिकारी ने केंद्र पर स्वच्छता बनाए रखने और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (MOIC), एएनएम और बाल विकास विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.