सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी ने बांसी के पशुपतिनगर और नरकटहा में परखा स्वास्थ्य सेवाओं का हाल; ‘ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बांसी

सिद्धार्थनगर जनपद में बेहतर स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं को जमीनी स्तर पर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज शनिवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने विकास खण्ड बांसी के विभिन्न ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। ‘पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

सिद्धार्थनगर जनपद में बेहतर स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं को जमीनी स्तर पर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज शनिवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने विकास खण्ड बांसी के विभिन्न ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। ‘ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस’ के अवसर पर जिलाधिकारी ने सीधे केंद्रों पर पहुँचकर व्यवस्थाओं की पड़ताल की।

पशुपतिनगर और नरकटहा केंद्रों का सूक्ष्म निरीक्षण

जिलाधिकारी ने बांसी ब्लॉक के पशुपतिनगर और नरकटहा में आयोजित बीएचएनडी सत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया:

एएनएम और आशा बहुओं से गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण, टीकाकरण और नियमित प्रसव पूर्व जांच (ANC) की स्थिति की जानकारी ली।

बच्चों के वजन और उनके पोषण स्तर से संबंधित रजिस्टरों का अवलोकन किया और पोषाहार वितरण की वास्तविकता जांची।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए.

गांव की कोई भी गर्भवती महिला या बच्चा टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच से वंचित न रहे।

बीएचएनडी दिवस के महत्व के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया जाए ताकि वे अधिक से अधिक संख्या में इन सेवाओं का लाभ उठा सकें।

केंद्रों पर साफ-सफाई और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

इस दौरान संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (MOIC), एएनएम, आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय-समय पर ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.