सिद्धार्थनगर: खेसरहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई; आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

खेसरहा

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खेसरहा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खेसरहा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के कड़े रुख और निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम ने आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला थाना खेसरहा में पंजीकृत मुकदमा संख्या 43/2026 से जुड़ा है, जिसमें अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 और 85 के तहत मामला दर्ज था। घटना के बाद से ही आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे।

अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अनूप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम लगातार सुरागरसी कर रही थी। शनिवार को सटीक मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने धर्मसिंहवा मोड़ कलनाखोर तिराहे के पास घेराबंदी कर दबिश दी और वांछित अभियुक्तों को दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों पर पीड़ित को आत्महत्या के लिए विवश करने और प्रताड़ित करने का संगीन आरोप है। गिरफ्तारी के उपरांत पुलिस ने सभी आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी कीं और अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

खेसरहा पुलिस की इस जल्द कार्रवाई से क्षेत्र की जनता में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले और अपराध को बढ़ावा देने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.