सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनग जनपद में मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने और पोषण स्तर में सुधार हेतु शनिवार को विकास खंड खुनियाँव के ग्राम रमवापुर कली में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनग जनपद में मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने और पोषण स्तर में सुधार हेतु शनिवार को विकास खंड खुनियाँव के ग्राम रमवापुर कली में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की और उन्हें गर्भावस्था में सही पोषण व नियमित जांच के महत्व के प्रति जागरूक किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र के अभिलेखों का सूक्ष्म अवलोकन करते हुए गर्भवती रजिस्टर तथा कुपोषित (SAM) व मध्यम कुपोषित (MAM) बच्चों के विवरण की गहन जांच की। जिलाधिकारी ने लाभार्थियों से संवाद कर पोषाहार वितरण की पारदर्शिता भी परखी।
जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचे और टीकाकरण से पूर्व घर-घर जाकर सूचना देना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गोदभराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम हर VHND दिवस पर अनिवार्य रूप से आयोजित किए जाएं। इस दौरान क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी , एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।
बुलंदशहर: नाबालिग बेटी लापता, युवक पर अपहरण और जेवर चोरी का आरोपhttps://t.co/ZCfnHssY4I
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 4, 2026























