गोरखपुर : प्यार कुबूल न करने पर पुराने आशिक ने रेत दिया था महिला का गला, सलाखों के पीछे आरोपी को खड़ी कर दी पुलिस

गगहा (गोरखपुर)

गोरखपुर में खुद को बेकसूर साबित करने के लिए पत्नी को बुलाया गया मंदिर,हाथ में गंगाजल और देवर के दोस्त के साथ प्रेम-प्रसंग को नकारने की खाई कसम, मंदिर में आरोपी प्रेमी ने रेत दिया था महिला का गला। पुलिस कर रही थी तालाश। हत्थे चढ़ा आरोपी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के गगहा थाना क्षेत्र स्थित गजपुर बाजार की निवासिनी खुशबू राज के पति उमेश दुबई में प्लंबर का काम करता है। पति की गैर-मौजूदगी में महिला का प्रेम प्रसंग पड़ोस में रहने वाले उसके देवर के दोस्त सीताराम से चलने लगा। प्रेमी का अक्सर महिला के घर में आना-जाना लगा रहता था। घरवाले इसका विरोध भी करते थे, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था।
जब पति को इस बात की जानकारी हुई, तो उसने अपने भाई (देवर) को इसकी जानकारी दी। सच्चाई जानने के लिए देवर ने अपनी भाभी और उसके प्रेमी सीताराम को एक मंदिर पर बुलाया। वहां सबके सामने भाभी से गंगाजल उठाकर कसम खाने को कहा गया। भाभी ने हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाई- ‘मेरा सीताराम से अब कोई रिश्ता नहीं है, जो कुछ था वो शादी से पहले था।’ यह सुनते ही सीताराम का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने सबके सामने महिला पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
दिनदहाड़े हुई इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई थी और आरोपी सीताराम वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। जगह-जगह छापेमारी की जा रही थी। आरोपी सीताराम पुलिस के चंगुल से नहीं बच पाया और गगहा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सीताराम के पास से पुलिस ने उसी चाकू को बरामद किया, जिससे सीताराम ने मृतका का गला रेता था।

 

Voice Of News 24