बुलंदशहर: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की मार, जिरौली क्षेत्र में गेहूं की फसल को भारी नुकसान

बुलंदशहर

बुलंदशहर/डिबाई: जनपद के दानपुर और डिबाई ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली न्याय पंचायत जिरौली में कुदरत का कहर बरपा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर/डिबाई: जनपद के दानपुर और डिबाई ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली न्याय पंचायत जिरौली में कुदरत का कहर बरपा है। शनिवार रात्रि को हुई तेज बारिश और हल्की ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण तैयार खड़ी फसलों को व्यापक क्षति हुई है।

खेतों में बिछ गई तैयार फसल

स्थानीय किसानों के अनुसार, बारिश के साथ चली हवाओं के कारण कई खेतों में गेहूं की खड़ी फसल पूरी तरह गिर गई है। इससे न केवल कटाई में देरी होगी, बल्कि दाने की गुणवत्ता और पैदावार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। जो फसल कटकर खेतों में रखी थी, वह भी भीग गई है, जिससे किसानों के सामने दाने काले पड़ने और सड़ने का संकट खड़ा हो गया है।

किसानों की बढ़ी चिंता
प्रभावित किसानों ने अपना दुख साझा करते हुए बताया कि साल भर की मेहनत पर पानी फिर गया है।

ग्रामीण किसानों का पक्ष: मनीष कुमार, राजपाल सिंह मुकदम, राघव, अजगर सिंह, समर सिंह, सत्येंद्र ठाकुर और दिनेश ठाकुर ने बताया कि ओलावृष्टि और बारिश के कारण गेहूं की कटाई का काम पूरी तरह ठप हो गया है।

अन्य प्रभावित: राहुल प्रधान, राजपाल प्रधान, योगेश, अरविंद शर्मा और कुलदीप शर्मा (मास्टर जी) आदि ने भी इस नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन से सर्वे कराकर उचित मुआवजे की मांग की है।

कटाई के पीक सीजन में बढ़ा संकट
अप्रैल का यह समय गेहूं की कटाई के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में मौसम के बिगड़े मिजाज ने थ्रेसिंग और कटाई के कार्यों में बाधा डाल दी है। यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ, तो भीगी हुई फसल में नमी बढ़ने से मंडी में किसानों को सही दाम मिलना भी मुश्किल हो जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.