आदर्श जूनियर हाईस्कूल में मेधावी छात्रों का सम्मान; ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा- ‘मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी’

महराजगंज

महराजगंज जनपद के आदर्श शिशु सदन एवं जूनियर हाई स्कूल, कटहरा में शनिवार को वार्षिक परीक्षाफल घोषित होने के साथ ही एक भव्य मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के आदर्श शिशु सदन एवं जूनियर हाई स्कूल, कटहरा में शनिवार को वार्षिक परीक्षाफल घोषित होने के साथ ही एक भव्य मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

प्रतिभाओं को मिला मुख्य अतिथि का प्रोत्साहन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ई. विवेक कुमार गुप्ता ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और अनुशासन ही जीवन की असली नींव हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज के यही बच्चे आने वाले कल के कर्णधार हैं, इसलिए उन्हें पूरी लगन के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए।

आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल

विद्यालय के प्रबंधक सोमनाथ सिंह ने बच्चों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मेधावी छात्रों ने विद्यालय का मान बढ़ाया है। वहीं, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मिथिलेश सिंह ने जोर दिया कि प्रतिभाओं का सम्मान करने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होते हैं।

क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्तियों की रही मौजूदगी

समारोह को समाजसेवी रवींद्र जैन, ग्राम प्रधान रामबचन साहनी, संजय मौर्य, नरेंद्र गौंड और कमालुद्दीन अंसारी ने भी संबोधित किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य मोतीलाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस गरिमामयी अवसर पर शिक्षक अर्जुन मौर्य, पशुपतिनाथ पांडेय, बृजेश सिंह, रेनू चौधरी, पूनम चौधरी, सीमा, मीरा और समीर अंसारी सहित भारी संख्या में अभिभावक और छात्र मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.