खीरी: दबंगों का खूनी तांडव; महिलाओं और कैंसर पीड़ित बच्चे समेत एक ही परिवार के 5 लोगों पर फरसा-सरिया से हमला

खीरी

कुकरा-खीरी जनपद के गोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भूड़वारा में दबंगई और हिंसा का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कुकरा-खीरी जनपद के गोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भूड़वारा में दबंगई और हिंसा का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ मामूली विवाद में दबंगों ने एक ही परिवार पर सरिया और फरसा से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दो महिलाओं सहित परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक कैंसर पीड़ित मासूम बच्चा भी शामिल है।

रात के अंधेरे में घेराबंदी कर किया हमला

पीड़िता स्नेह लता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, घटना 19 मार्च की रात करीब 9:30 बजे की है। आरोप है कि नामजद आरोपी स्वामी दयाल, दिनेश, मायाराम और राकेश कुमार ने एकजुट होकर उनके देवर सरोज कुमार को घर के बाहर घेरकर पीटना शुरू कर दिया। जब स्नेह लता बीच-बचाव के लिए पहुंचीं, तो हमलावरों ने उन पर लोहे की सरिया और फरसा से सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही बेहोश हो गईं।

कैंसर पीड़ित बच्चे को भी नहीं बख्शा

दबंगों का कहर यहीं नहीं रुका; उन्होंने स्नेह लता के पति, सास और उनके नाबालिग पुत्र सीनू राज को भी बेरहमी से पीटा। अत्यंत दुखद पहलू यह है कि नन्हा सीनू राज कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है और उसका इलाज चल रहा है, लेकिन हमलावरों ने उस पर भी रहम नहीं दिखाया। घटना के कई दिनों बाद भी घायलों के शरीर पर गहरे जख्म देखे जा सकते हैं।

दहशत में परिवार, पुलिस पर ढिलाई का आरोप

पीड़ित परिवार का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस पर ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे उच्चाधिकारियों का दरवाजा खटखटाएंगे।

क्या कहते हैं जिम्मेदार?

इस मामले पर थानाध्यक्ष गोला अंबर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि घायलों की मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद साक्ष्यों के आधार पर धाराओं में बढ़ोतरी की जाएगी और आरोपियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.