लखीमपुर खीरी: बैरिया गांव में आग का तांडव, 25 आशियाने जलकर राख; कई मवेशियों की मौत

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के पढुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बैरिया में शनिवार की दोपहर कुदरत और आग के मेल ने भारी तबाही मचाई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के पढुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बैरिया में शनिवार की दोपहर कुदरत और आग के मेल ने भारी तबाही मचाई। अचानक लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में आने से करीब 25 घर जलकर खाक हो गए। इस हादसे में न केवल ग्रामीणों की जीवन भर की पूंजी नष्ट हुई, बल्कि कई बेजुबान बकरियों की भी जलकर मौत हो गई।

जमील के घर से उठी चिंगारी, हवाओं ने भड़काई आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय ग्रामीण जमील के घर से अचानक आग की लपटें उठती दिखाई दीं। उस वक्त चल रही तेज हवाओं ने आग में घी का काम किया और देखते ही देखते लपटें एक घर से दूसरे घर तक फैलती चली गईं। गांव में चीख-पुकार मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

दमकल विभाग की कड़ी मशक्कत, घंटों बाद पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घंटों की कड़ी मशक्कत और ग्रामीणों के सहयोग के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक 25 परिवारों के सपने राख के ढेर में तब्दील हो चुके थे।

प्रशासनिक मुस्तैदी और राहत का आश्वासन

हादसे की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग की टीम ने गांव का दौरा किया। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर हुए नुकसान का विस्तृत आकलन किया। निघासन एसडीएम राजीव निगम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लगभग 25 घर पूरी तरह जल गए हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन पशुहानि की रिपोर्ट ली जा रही है। एसडीएम ने पीड़ित परिवारों को आश्वस्त किया है कि शासन की ओर से अनुमन्य सहायता राशि और हर संभव मदद जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।

वर्तमान में प्रशासन आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रहा है। वहीं, खुले आसमान के नीचे आए ग्रामीणों के सामने अब अपना आशियाना फिर से खड़ा करने की बड़ी चुनौती है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.