गोरखपुर: सहजनवा में अनियंत्रित होकर पलटा शौचालय टैंक, घघसरा-बखिरा मार्ग घंटों रहा बाधित

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के सहजनवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घघसरा बाजार में आज एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे का सबब बन गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के सहजनवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घघसरा बाजार में आज एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे का सबब बन गई। घटना घघसरा बाजार स्थित प्रसिद्ध चिरकुटवा बाबा के स्थान के पास की है, जहाँ ट्रैक्टर में लगा शौचालय साफ करने वाला टैंक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया।

सड़क पर फैला कीचड़, यातायात हुआ ठप

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर चालक मोड़ काटते समय नियंत्रण खो बैठा, जिससे टैंक पलट गया। टैंक पलटने के कारण घघसरा और बखिरा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया।

इस हादसे के चलते मार्ग पर लगभग 1 घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही सहजनवा पुलिस और घघसरा चौकी की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर और पलटे हुए टैंक को सड़क किनारे करवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई राहगीर टैंक की चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Voice Of News 24 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.