लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद के पलिया-निघासन रोड पर सड़क चौड़ीकरण कार्य में बरती जा रही घोर लापरवाही के कारण बीती रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के पलिया-निघासन रोड पर सड़क चौड़ीकरण कार्य में बरती जा रही घोर लापरवाही के कारण बीती रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रात में एक स्विफ्ट डिजायर कार सड़क पर खोदे गए खुले गड्ढे में जा गिरी। गनीमत रही कि कार सवार सुरक्षित हैं, लेकिन निर्माण एजेंसी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्थानीय निवासी रामकुमार, रणधीर सिंह और विकास ने बताया कि कार्यदायी संस्था द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। निर्माण स्थल पर न तो रेड बैरिकेडिंग लगाई गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड। खुले छोड़े गए गड्ढे राहगीरों के लिए मौत का जाल बन रहे हैं। ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों की यह मनमानी लोगों के जीवन से खिलवाड़ है।
क्षेत्रीय जनता ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि निर्माण स्थल पर उचित बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित नहीं किए गए, तो भविष्य में कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।
महराजगंज जनपद के निचलौल कस्बे में हनुमान जयंती का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। गुरुवार को सुबह से ही नगर के प्रमुख मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ जुटने लगी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। pic.twitter.com/jo6UNkRKRI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 2, 2026























