निघासन
लखीमपुर खीरी जनपद के थाना पढुआ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चन्दपुरा से दबंगई का एक बड़ा मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के थाना पढुआ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चन्दपुरा से दबंगई का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ स्थित प्राचीन शिव मंदिर की भूमि पर गांव के ही कुछ दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगा है। मंदिर के पुजारी राजेंद्र मौर्य ने बताया कि दबंग न केवल मंदिर की जमीन हथिया रहे हैं, बल्कि धार्मिक आयोजनों में भी बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।
पुजारी का आरोप है कि विपक्षीगण मंदिर परिसर में भागवत कथा का आयोजन करने से रोक रहे हैं। इतना ही नहीं, पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के साथ गाली-गलौज की जाती है और विरोध करने पर पुजारी को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
इस मामले में पुजारी ने थाना पढुआ और जिला प्रशासन को प्रार्थना पत्र सौंपकर सुरक्षा व न्याय की गुहार लगाई है। पुजारी ने पुलिस प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि थाना प्रभारी द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी धौरहरा को भी शिकायती पत्र दिया गया है। फिलहाल, प्रशासन के मौन रहने से स्थानीय लोगों में रोष है और मंदिर की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
शोहरतगढ़: वर्तमान और पूर्व चेयरमैन परिवार में छिड़ा ‘वर्चस्व का युद्ध’, सोशल मीडिया पोस्ट पर भिड़े दोनों पक्ष, क्रॉस FIR दर्जhttps://t.co/cfpVJpvjzZ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 1, 2026























