सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद पथरा बाजार थाना क्षेत्र के बसडीला मोदीनानकार गांव में हुई चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद पथरा बाजार थाना क्षेत्र के बसडीला मोदीनानकार गांव में हुई चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समीर अहमद अंसारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।
बीती 30 मार्च की रात करीब 11 बजे आरोपी समीर ने गांव के ही अशफाक पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में अशफाक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका इलाज फिलहाल अस्पताल में चल रहा है और स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनाव का माहौल था।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में गठित टीम ने बुधवार, 1 अप्रैल को त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। सीओ इटवा प्रवीण प्रकाश ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 307) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक उदयनाथ मिश्रा और उनकी टीम ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया। आरोपी के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। पुलिस मामले की विधिक जांच में जुटी है।
शोहरतगढ़: वर्तमान और पूर्व चेयरमैन परिवार में छिड़ा ‘वर्चस्व का युद्ध’, सोशल मीडिया पोस्ट पर भिड़े दोनों पक्ष, क्रॉस FIR दर्जhttps://t.co/cfpVJpvjzZ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 1, 2026























