लखीमपुर खीरी: पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर पलटी तेज रफ्तार कार, चालक की हालत नाजुक

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक तेज रफ्तार बलेनो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक तेज रफ्तार बलेनो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

गड्ढे के कारण हुआ हादसा

घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार, मझगई थाना क्षेत्र के कंदरहिया निवासी कौशल नाग अपनी कार से निघासन से मझगई की ओर जा रहे थे। कोदी बाबा सैयद फार्म के पास सड़क पर आए एक गहरे गड्ढे के कारण तेज रफ्तार कार अचानक असंतुलित हो गई और सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गई।

पुलिस ने पहुँचाया अस्पताल

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मझगई थाना प्रभारी अनिल कुमार पंकज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस की मदद से लहूलुहान हालत में चालक कौशल नाग को पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र CHC में भर्ती कराया।

चिकित्सकों के अनुसार, कौशल के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.