लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद के सिंगाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत नौरंगाबाद गांव में बुधवार को जमीनी विवाद ने तूल पकड़ लिया, जिसमें एक अधिवक्ता के साथ मारपीट और पथराव की घटना सामने आई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के सिंगाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत नौरंगाबाद गांव में बुधवार को जमीनी विवाद ने तूल पकड़ लिया, जिसमें एक अधिवक्ता के साथ मारपीट और पथराव की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, नौरंगाबाद निवासी अधिवक्ता सर्वेश मिश्रा का गांव की ही रमदेई पक्ष से घरेलू जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।
बुधवार को जब विपक्षी पक्ष ने विवादित जमीन पर जबरन कब्जे का प्रयास किया, तो अधिवक्ता सर्वेश मिश्रा ने इसका विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षी पक्ष ने उन पर हमला कर दिया और पथराव शुरू कर दिया। घटना की सूचना पाकर जब सिंगाही पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां पुलिस की मौजूदगी में भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।
इस घटना के बाद निघासन अधिवक्ता संघ में गहरा रोष फैल गया। संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में वकील सिंगाही थाने पहुंचे और कड़ी कार्रवाई की मांग की। क्षेत्राधिकारी (CO) शिवम कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 1 अप्रैल का दिन क्यों है खास
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 1, 2026























