पचपेड़वा
बलरामपुर जनपद के क्षेत्र के पचपेड़वा में हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के क्षेत्र के पचपेड़वा में हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित क्षेत्रीय विधायक शैलेश कुमार सिंह ‘शैलू’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी और आपसी प्रेम का संदेश साझा किया।
इस अवसर पर विधायक शैलू ने कहा कि होली का पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक होने की प्रेरणा देता है। सामाजिक एकता और परस्पर भाईचारा कायम करने की दिशा में ऐसे आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। कार्यक्रम में मौजूद जनसमूह ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
इस दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जानकी प्रसाद पाल सहित भारी संख्या में पदाधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पर्व की खुशियां बांटी।
शोहरतगढ़: वर्तमान और पूर्व चेयरमैन परिवार में छिड़ा ‘वर्चस्व का युद्ध’, सोशल मीडिया पोस्ट पर भिड़े दोनों पक्ष, क्रॉस FIR दर्जhttps://t.co/cfpVJpvjzZ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 1, 2026























