शोहरतगढ़: वर्तमान और पूर्व चेयरमैन परिवार में छिड़ा ‘वर्चस्व का युद्ध’, सोशल मीडिया पोस्ट पर भिड़े दोनों पक्ष, क्रॉस FIR दर्ज

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ की राजनीति में उस समय भूचाल आ गया, जब वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल और पूर्व अध्यक्ष बबिता कसौंधन के परिवार के बीच पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ की राजनीति में उस समय भूचाल आ गया, जब वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल और पूर्व अध्यक्ष बबिता कसौंधन के परिवार के बीच पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हो गई। सुभाषनगर वार्ड में आमने-सामने स्थित दोनों आवासों के बीच हुई इस भिड़ंत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पोस्ट बना विवाद की जड़

विवाद की मुख्य वजह सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक पोस्ट बताई जा रही है। सोमवार शाम को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई।

वर्तमान चेयरमैन का पक्ष

अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता सोशल मीडिया पर उनके और उनके पति रवि अग्रवाल के खिलाफ लगातार अभद्र टिप्पणियां करते हैं। विरोध करने पर सौरभ ने अपने भाइयों अमित और अंकित गुप्ता के साथ मिलकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की।

पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि का पक्ष

दूसरी ओर, सौरभ गुप्ता ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वह अपने घर जा रहे थे, तभी चेयरमैन ने उन्हें देखकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने दावा किया कि जब उन्होंने अध्यक्ष के पति से फोन पर बात की, तो वहां से भी उन्हें अपशब्द कहे गए।

पुलिस ने दोनों पक्षों पर कसा शिकंजा

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि चेयरमैन उमा अग्रवाल की तहरीर पर सौरभ गुप्ता, अमित गुप्ता और अंकित गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, सौरभ गुप्ता की शिकायत पर चेयरमैन उमा अग्रवाल और उनके पति रवि अग्रवाल के विरुद्ध भी केस दर्ज किया गया है।

जांच में जुटी शोहरतगढ़ पुलिस

नगर पंचायत की वर्तमान और पूर्व सत्ता के बीच हुई इस सड़क छाप लड़ाई से कस्बे में तनाव का माहौल है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया के साक्ष्यों और मौके की स्थिति की निष्पक्ष जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.