महराजगंज: ठूठीबारी पुलिस का बॉर्डर पर बड़ा एक्शन, चोरी की साजिश रच रहे दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखते हुए ठूठीबारी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखते हुए ठूठीबारी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ उप-निरीक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीमा क्षेत्र में चोरी की योजना बना रहे दो शातिर अभियुक्तों को घेराबंदी कर दबोच लिया।

कच्चे रास्ते पर रची जा रही थी साजिश

पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति नेपाल सीमा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते के पास किसी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को मौके से रंगे हाथ पकड़ लिया।

नेपाली नागरिक निकले अभियुक्त, भारी मात्रा में सामान बरामद

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नेपाल निवासी पुस्तम राज केवट (28 वर्ष) और गौरव राज साहनी (19 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के निम्नलिखित उपकरण बरामद किए हैं

एक अदद मोटरसाइकिल

पावर स्प्रेयर मशीन

कंप्रेसर मशीन

लोहे के पाइप एवं अन्य तकनीकी उपकरण

विधिक कार्रवाई और पुलिस टीम

थाना प्रभारी बृजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस सफल ऑपरेशन में हेड कांस्टेबल अभय प्रसाद वर्मा, कांस्टेबल मृत्युंजय तिवारी, बलवंत यादव और वैभव यादव की मुख्य भूमिका रही। पुलिस की इस तत्परता की वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सराहना की है।

 

Voice Of News 24