बांसी: आर्मी पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में गूंजी मेधावियों की किलकारी, छात्रा संध्या यादव ने किया विद्यालय टॉप

मिश्रौलिया/सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के विकास खण्ड बांसी के आर्मी पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में बुधवार को वार्षिक परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के विकास खण्ड बांसी के आर्मी पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में बुधवार को वार्षिक परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं को उनके साल भर की मेहनत का परिणाम (अंक पत्र) सौंपा गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्रा संध्या यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया, जिसे विद्यालय प्रबंधन द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

हर बच्चे को शिक्षित बनाना हमारा संकल्प: सत्य प्रकाश द्विवेदी

विद्यालय के प्रबंधक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सत्य प्रकाश धर द्विवेदी ने अंक पत्र वितरण के दौरान अभिभावकों और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि, “आज के युग में हर बच्चे को शिक्षित बनाना अनिवार्य है। शिक्षा ही वह नींव है जिस पर उज्ज्वल भविष्य का निर्माण होता है।” उन्होंने परिजनों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें ताकि उनके शिक्षण और व्यक्तित्व विकास में कोई बाधा न आए।

मेहनत से जिले और प्रदेश का नाम करें रोशन

वरिष्ठ शिक्षक राम सुरेश यादव ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे कड़ी मेहनत करें ताकि वे केवल विद्यालय ही नहीं, बल्कि सिद्धार्थनगर जिले और उत्तर प्रदेश का नाम भी गौरवान्वित कर सकें। अंक पत्र पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने अगले सत्र में और भी बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।

इन शिक्षकों की रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक सुरेश यादव, राम रतन पटेल, कुमारी गुड़िया, मंजू, रोशनी, विभा, अमित और बलराम सहित समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी अध्यापकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

 

Voice Of News 24