सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत बड़हरघाट और मालीजोत चौराहे सहित पूरे जनपद में पवनपुत्र हनुमान का जन्मोत्सव पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत बड़हरघाट और मालीजोत चौराहे सहित पूरे जनपद में पवनपुत्र हनुमान का जन्मोत्सव पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के पावन अवसर पर इस वर्ष 02 अप्रैल 2026, दिन गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
तिथि और शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व
क्षेत्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं0 हरिशंकर ने तिथियों की गणना स्पष्ट करते हुए बताया कि पूर्णिमा तिथि 01 अप्रैल (बुधवार) की सुबह 07:07 बजे से शुरू होकर 02 अप्रैल (गुरुवार) की सुबह 07:42 बजे तक मान्य रहेगी। उदयातिथि के अनुसार, हनुमान जन्मोत्सव का मुख्य पर्व 2 अप्रैल को ही मनाया जाएगा।
हनुमान चालीसा और सुंदरकांड के पाठ से मिलेगा पुण्य
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस दिन हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ करना अत्यंत फलदायी होता है। चमेली या तिल के तेल का दीपक जलाना और सिंदूर चढ़ाना शुभ माना गया है। विशेष रूप से जिन जातकों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, उन्हें इस दिन संकटमोचन की उपासना करने की सलाह दी गई है।
सेवा और भक्ति का संदेश
पंडित हरिशंकर ने भक्तों से अपील की है कि वे नियम और एकाग्रता के साथ पूजन करें। उन्होंने पुण्य लाभ के लिए जरूरतमंदों को भोजन कराने और बंदरों को चना-केला खिलाने जैसे सेवा कार्यों का भी आह्वान किया है। मंदिर परिसरों में व्यापक तैयारियों के बीच अतुल उपाध्याय, दिलीप जायसवाल, अंगद चौरसिया, सत्यदेव चौरसिया, पिंटू अग्रहरि और अनिल कुमार सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता व श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 1 अप्रैल का दिन क्यों है खास
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 1, 2026






















