औरैया
औरैया जनपद के अपराधियों और वांछितों के विरुद्ध चलाए जा रहे धर-पकड़ अभियान के क्रम में दिबियापुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के अपराधियों और वांछितों के विरुद्ध चलाए जा रहे धर-पकड़ अभियान के क्रम में दिबियापुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 130/26 के तहत वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
निरीक्षक अपराध शेर सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए इंडेन गैस एजेंसी के समीप से अभियुक्त भानु प्रताप उर्फ सचिन (22 वर्ष) को दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी पुत्र रामप्रकाश, निवासी बन्थरा, थाना बिधूना का रहने वाला है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना दिबियापुर में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 69 के तहत मामला पंजीकृत था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 1 अप्रैल का दिन क्यों है खास
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 1, 2026























