बलिया
बलिया जनपद के महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत बुधवार को विकास खंड दुबहड़ के कंपोजिट विद्यालय, सरया में भव्य जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत बुधवार को विकास खंड दुबहड़ के कंपोजिट विद्यालय, सरया में भव्य जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा तंत्र के प्रति जागरूक करना रहा।
गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा पर विशेष चर्चा
‘हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन’ की जेंडर स्पेशलिस्ट निकिता सिंह ने छात्राओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने बालिकाओं को व्यक्तिगत सुरक्षा के साथ-साथ ‘गुड टच और बैड टच’ की पहचान करना सिखाया। वर्तमान डिजिटल युग को देखते हुए उन्होंने छात्राओं को साइबर सुरक्षा के उपायों से भी अवगत कराया, ताकि वे ऑनलाइन खतरों से सुरक्षित रह सकें।
इन हेल्पलाइन नंबरों को याद रखने की अपील
छात्राओं को आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया
1090: महिला पावर लाइन
181: महिला हेल्पलाइन
112: पुलिस आपातकालीन सेवा
1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
सुरक्षा और सम्मान का लिया गया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान अंजू सिंह, विद्यालय के समस्त शिक्षकगण और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी विपरीत परिस्थिति में निर्भीक होकर हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। अंत में, उपस्थित सभी प्रतिभागियों को समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने का सामूहिक संकल्प दिलाया गया।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 1 अप्रैल का दिन क्यों है खास
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 1, 2026























