बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम अमरपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को नियमित टीकाकरण अभियान का सफल आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम अमरपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को नियमित टीकाकरण अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए गर्भवती महिलाओं और पांच वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया।
एएनएम प्रिया गौतम ने टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप नियमित टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों और गर्भवती महिलाओं को विभिन्न जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रखना और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना है।
अभियान को सफल बनाने में आशा कार्यकर्ता मुकेश देवी का विशेष योगदान रहा। उन्होंने गांव-गांव और घर-घर जाकर न केवल लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया, बल्कि चिन्हित गर्भवती महिलाओं और बच्चों को अस्पताल तक लाने में भी अग्रणी भूमिका निभाई।
स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को परामर्श देते हुए कहा कि समय पर टीकाकरण कराना बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अनिवार्य है। इससे भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों के खतरे को टाला जा सकता है।
ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की इस सक्रियता की सराहना की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गांव स्तर पर इस तरह के नियमित आयोजनों से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुलभ हुई है और लोगों में पहले की अपेक्षा अधिक जागरूकता आई है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 1 अप्रैल का दिन क्यों है खास
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 1, 2026























