अनूपशहर: केसी स्पोर्ट्स एकेडमी में पांचवां वार्षिकोत्सव संपन्न, मेधावी खिलाड़ी हुए सम्मानित

अनूपशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर क्षेत्र की केसी स्पोर्ट्स एकेडमी (KC Sports Academy) में आज बुधवार को पांचवां वार्षिक दिवस एवं सम्मान समारोह अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर क्षेत्र की केसी स्पोर्ट्स एकेडमी (KC Sports Academy) में आज बुधवार को पांचवां वार्षिक दिवस एवं सम्मान समारोह अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक होशियार सिंह ने किया। उन्होंने एकेडमी से चयनित हो चुके खिलाड़ियों के अभिभावकों को सम्मानित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसे पूर्व विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे।

800 मीटर (बालक वर्ग): प्रधान (चाँदौक) प्रथम, राम (KC Academy) द्वितीय और अजय (दराबर) तृतीय स्थान पर रहे।

800 मीटर (बालिका वर्ग): खुशी (ताल बीबीआना) ने प्रथम, खुशबू (KC Academy) ने द्वितीय और विरेशना (बुलंदशहर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

400 मीटर (जूनियर बालक): समर प्रथम स्थान पर रहे।

विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा टी-शर्ट, शील्ड और नकद धनराशि देकर प्रोत्साहित किया गया। पूर्व विधायक ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे देश के लिए मेडल जीतकर अपना और क्षेत्र का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम का समापन जिला पंचायत सदस्य ओंमकर सिंह ने किया। उन्होंने कोच पुष्पेंद्र लोधी के प्रयासों की सराहना करते हुए एकेडमी को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान आहार अजय सिंह, एकेडमी अध्यक्ष दिनेश शर्मा, ईश्वर सिंह, नरेंद्र सिंह वैद्य और विजेंद्र शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच का संचालन राहत अली ने किया।

 

Voice Of News 24