देवरिया का जुगाड़ या मजबूरी? जब तेल खत्म हुआ तो ट्रैक्टर नहीं, सीधे जनरेटर ही उठा लाया शख्स

देवरिया

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से अक्सर कुछ ऐसी खबरें आती हैं जो या तो सिर पकड़ने पर मजबूर कर देती हैं या फिर चेहरे पर मुस्कान ले आती हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से अक्सर कुछ ऐसी खबरें आती हैं जो या तो सिर पकड़ने पर मजबूर कर देती हैं या फिर चेहरे पर मुस्कान ले आती हैं। ताजा मामला जिले के एक पेट्रोल पंप का है, जहाँ तेल लेने की होड़ में एक शख्स ने सारी हदें पार कर दीं। जब उसे लगा कि डिब्बे में तेल मिलना मुश्किल है, तो वह शख्स अपना भारी-भरकम जनरेटर सीधे नोजल के पास पहुँच गया।

न रहेगा डिब्बा, न होगा बहाना

दरअसल, इन दिनों कई पेट्रोल पंपों पर डिब्बे या बोतल में तेल देने पर पाबंदी या सख्ती बरती जा रही है। ऐसे में इस शख्स को डर था कि अगर वह खाली गैलन लेकर जाएगा तो शायद उसे खाली हाथ लौटना पड़े। बस फिर क्या था, उसने अपना देसी दिमाग लगाया और जनरेटर को ही पंप पर खड़ा कर दिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वहाँ मौजूद लोग यह नजारा देख दंग रह गए। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। लोग चटखारे लेकर कह रहे हैं ये देवरिया है बॉस, यहाँ सब मुमकिन है! अजब-गजब हरकतों का केंद्र बना जिला

प्रशासन और पंप मालिकों के लिए यह भले ही सुरक्षा का मुद्दा हो, लेकिन आम जनता के लिए यह “देवरिया स्टाइल” मनोरंजन का नया साधन बन गया है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.