जौनपुर

जौनपुर जनपद में यातायात माह नवंबर-2026 के अंतर्गत जनपद में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने सोमवार को व्यापक स्तर पर चेकिंग व जन-जागरूकता अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद में यातायात माह नवंबर-2026 के अंतर्गत जनपद में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने सोमवार को व्यापक स्तर पर चेकिंग व जन-जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 1,163 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 14 वाहनों को मौके पर सीज कर दिया गया। पुलिस ने कुल 15 लाख 57 हजार 500 रुपये का शमन शुल्क (जुर्माना) आरोपित किया है।
अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौराहों पर चला सघन चेकिंग अभियान
पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई संपन्न हुई। यातायात प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों, तिराहों और व्यस्ततम मार्गों पर नाकाबंदी कर दोपहिया व चारपहिया वाहनों की सघन तलाशी ली।
सिपाही तिराहे पर ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग, मॉडिफाइड साइलेंसर पर भी गिरी गाज
विशेष रूप से सिपाह तिराहे पर ब्रेथ एनालाइजर के जरिए ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान:
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 3 चालकों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई की गई।
ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले और पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त 2 वाहनों का चालान किया गया।
चारपहिया वाहनों के शीशों पर लगी अवैध काली फिल्म (काले शीशे) को मौके पर उतरवाया गया।
बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC) और हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) के चल रहे वाहनों पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई।
पंपलेट बांटकर किया जागरूक, नियमों के पालन की अपील
कार्रवाई के साथ-साथ यातायात पुलिस ने जागरूकता पर भी विशेष बल दिया। शहर के व्यस्त चौराहों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से अनाउंसमेंट कर तथा चालकों को हैंडबिल व पंपलेट वितरित कर नियमों का पाठ पढ़ाया गया।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की कि
दोपहिया वाहन चलाते समय चालक व पीछे बैठा व्यक्ति अनिवार्य रूप से मानक के अनुरूप हेलमेट लगाएं।
चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट का नियमित प्रयोग करें।
दोपहिया पर तीन सवारी (ट्रिपल राइडिंग) और ओवरस्पीडिंग से बचें।
किसी भी स्थिति में नशे की हालत में वाहन न चलाएं।
प्रेशर हॉर्न, हूटर, सायरन और अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती का प्रयोग कदापि न करें।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात माह के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह प्रवर्तन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
यूपी में चुनावी मौसम चल रहा है…पहले IAS दिव्या मित्तल ने इस्तीफा दिया… फिर अब PCS अधिकारी अनुपमा ने इस्तीफा दे दिया है https://t.co/pqG4krk5Z5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 7, 2026


















