मछलीशहर

जौनपुर जनपद के मछलीशहर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौकीकला नहर पुल के समीप मंगलवार शाम करीब 6:00 बजे एक मारुति अर्टिगा कार और रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक के बीच भीषण आमने-सामने टक्कर हो गई।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के मछलीशहर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौकीकला नहर पुल के समीप मंगलवार शाम करीब 6:00 बजे एक मारुति अर्टिगा कार और रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक के बीच भीषण आमने-सामने टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में बुलेट सवार 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया।
मां को ट्रेन में बैठाकर घर लौटते समय हुआ हादसा
प्राप्त विवरण के अनुसार, मछलीशहर थाना क्षेत्र के ग्राम भिदुना निवासी नमन कुमार सिंह (उम्र 30 वर्ष) अपनी माताजी को दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठाने के लिए बुलेट बाइक से जंघई रेलवे स्टेशन गए थे। माताजी को सकुशल ट्रेन में बैठाने के बाद वे अकेले बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौकीकला नहर पुल के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार से उनकी बुलेट की सीधी टक्कर हो गई।
सड़क पर गिरकर हुए लहुलुहान, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुलेट सवार नमन उछलकर सड़क पर जा गिरे और बुरी तरह लहुलुहान हो गए। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण व राहगीर तत्काल मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने तुरंत यूपी 112 पीआरवी तथा घायल के परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक मैयादीन पुलिस बल के साथ फौरन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलाई और घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मछलीशहर पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद जौनपुर रेफर, पुलिस जांच में जुटी
सीएचसी में डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार कर रक्तस्राव रोकने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों को देखते हुए परिजनों को बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल जौनपुर ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है।
थानाध्यक्ष मछलीशहर अरविंद सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भिजवाया। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
बुलंदशहर: खूनी संघर्ष में घायल कल्याण सिंह की मौत के बाद भड़का आक्रोश, परिजनों ने धरमपुर चौराहे पर शव रखकर लगाया जाम; बुलडोजर कार्रवाई की मांग https://t.co/MWzLm8p58f
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 10, 2026


















