जौनपुर: दो बाइकों की भीषण भिड़ंत में घायल युवक की ट्रॉमा सेंटर वाराणसी में इलाज के दौरान मौत, अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज

जफराबाद

जौनपुर जनपद के जफराबाद थाना क्षेत्र के रामनगर भड़सरा में दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में गंभीर रूप से घायल युवक ने वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


जौनपुर जनपद के जफराबाद थाना क्षेत्र के रामनगर भड़सरा में दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में गंभीर रूप से घायल युवक ने वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मृतक के चाचा की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कपड़े खरीदने लाइन बाजार जा रहा था युवक

चकपहलवान ताहिर निवासी सभाजीत विश्वकर्मा द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, उनका भतीजा विशाल विश्वकर्मा अपने साथी नरेंद्र पटेल के साथ सोमवार की सुबह बाइक से लाइन बाजार कपड़े खरीदने के लिए जा रहा था। रास्ते में रामनगर भड़सरा स्थित हनुमान मंदिर के समीप विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही एक अन्य बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार साइड मार दी।

सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से हुआ लहूलुहान

टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर पड़े। हादसे में विशाल विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया, जबकि उसके साथी को भी चोटें आईं। मौके पर जुटे स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलाई और घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।

वाराणसी रेफर के बाद तोड़ा दम

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने विशाल की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी में डॉक्टरों की देखरेख में उपचार चल रहा था, जहां उसने जिंदगी और मौत से जूझते हुए दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अज्ञात बाइक चालक पर दर्ज हुई एफआईआर

थाना प्रभारी जफराबाद कमलनयन दूबे ने बताया कि पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से टक्कर मारकर भागने वाले वाहन की पहचान व तलाश में जुटी हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.