रामपुर: ममता शर्मसार! 5 बच्चों को नशीला पदार्थ देकर प्रेमी संग फरार हुई मां, पति दिल्ली में करता है काम

रामपुर

रिश्तों के कत्ल और ममता को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला जनपद रामपुर से सामने आया है। यहाँ एक कलयुगी मां अपने पांच मासूम बच्चों को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने के बाद अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

रिश्तों के कत्ल और ममता को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला जनपद रामपुर से सामने आया है। यहाँ एक कलयुगी मां अपने पांच मासूम बच्चों को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने के बाद अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जाते-जाते महिला घर में रखा कीमती सामान और नकदी भी समेट ले गई।

 

मिली जानकारी के अनुसार, महिला का पति दिल्ली में रहकर दर्जी का काम करता है और अपनी मेहनत की कमाई घर भेजता था। महिला गांव में अपने पांच बच्चों के साथ रहती थी, जहाँ उसका संपर्क इलाके के ही एक 22 वर्षीय युवक से हो गया। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग इस कदर परवान चढ़ा कि महिला ने अपने बच्चों तक को छोड़ने का मन बना लिया।

महिला ने भागने की पूरी योजना पहले से ही तैयार कर रखी थी। रात के वक्त उसने अपने पांचों बच्चों को खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर खिला दी। जब बच्चे गहरी नींद में सो गए और अचेत हो गए, तब महिला ने घर की अलमारी में रखे जेवरात और नकदी उठाई और प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। जाते समय उसने बाहर से दरवाजा भी बंद कर दिया ताकि बच्चे बाहर न निकल सकें।

सुबह जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला और बच्चों की कोई हलचल नहीं हुई, तो पड़ोसियों को शक हुआ। ग्रामीणों ने किसी तरह दरवाजा खोला तो देखा कि पांचों बच्चे बेसुध पड़े हैं। आनन-फानन में बच्चों को उपचार दिलाया गया और दिल्ली में रह रहे उनके पिता को सूचना दी गई। इस घटना ने पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.