महराजगंज: पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरें महज अफवाह, जिलाधिकारी ने खुद पंपों पर उतरकर जाँचा स्टॉक

महराजगंज

महराजगंज जनपद में पेट्रोल और डीजल की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा सोशल मीडिया पर फैली भ्रामक अफवाहों पर लगाम लगाने हेतु जिलाधिकारी ने शुक्रवार को कड़ा रुख अपनाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में पेट्रोल और डीजल की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा सोशल मीडिया पर फैली भ्रामक अफवाहों पर लगाम लगाने हेतु जिलाधिकारी ने शुक्रवार को कड़ा रुख अपनाया। जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर और जिला पूर्ति अधिकारी के साथ जनपद के विभिन्न पेट्रोल पंपों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जनता से पैनिक बाइंग न करने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सबसे पहले पकड़ी स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे, जहाँ उन्होंने स्टॉक रजिस्टर की जाँच की। संचालक ने बताया कि पेट्रोल का 34,002 लीटर और डीजल का 43,792 लीटर स्टॉक उपलब्ध है। इसके बाद जिलाधिकारी ने महुअवा ढाला स्थित माँ बोकड़ा देवी फिलिंग स्टेशन का रुख किया, जहाँ 23,890 लीटर पेट्रोल और 14,419 लीटर डीजल का स्टॉक मौजूद पाया गया। संचालकों ने स्पष्ट किया कि तेल कंपनियों से आपूर्ति निरंतर जारी है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है।

जिलाधिकारी ने मौके पर तेल लेने आए उपभोक्ताओं को समझाया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक समाचारों के प्रभाव में आकर अनावश्यक भंडारण न करें।

किसी भी दशा में गैलन या डिब्बों में ईंधन की बिक्री न की जाए।

संदिग्ध गतिविधियों या असामान्य खरीद की स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचित करें।

देर शाम जिलाधिकारी ने सतभरिया और गौनरिया बाबू स्थित पंपों का भी औचक निरीक्षण कर स्थिति सामान्य बनाए रखने के निर्देश दिए।

जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे सभी 134 पेट्रोल पंपों का नियमित निरीक्षण करें। वर्तमान में जनपद के पंपों पर 1036 किलोलीटर डीजल और 842 किलोलीटर पेट्रोल उपलब्ध है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 26 मार्च को हुई कुल बिक्री (650 KL डीजल और 376 KL पेट्रोल) के मुकाबले स्टॉक की स्थिति बेहद संतोषजनक है। अनियमितता पाए जाने पर पंप संचालकों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.