कटहल नाले के सुन्दरीकरण पर डीएम सख्त, गुणवत्ता के साथ कार्य में तेजी लाने के निर्देश

बलिया

बलिया जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को कटहल नाले के विकास एवं सुन्दरीकरण कार्य की समीक्षा बैठक की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


बलिया जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को कटहल नाले के विकास एवं सुन्दरीकरण कार्य की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कार्यदायी संस्था जल निगम) को निर्देश दिए कि परियोजना में तेजी लाते हुए गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि परमनदापुर पुल से रामपुर महावल बैराज तक 2 किमी लंबे नाले में से 1.5 किमी का कार्य पूर्ण हो चुका है। इस प्रोजेक्ट में बोल्डर पिचिंग, सरफेस पार्किंग, सोलर लाइटिंग और मियावाकी फॉरेस्ट जैसे आधुनिक कार्य शामिल हैं।

डीएम के प्रमुख निर्देश

ड्रोन निगरानी: कार्य की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग ड्रोन कैमरों से की जाए।

सुरक्षा: बिजली विभाग जर्जर पोलों को तत्काल हटाए ताकि कोई जनहानि न हो।

स्थलीय निरीक्षण: सिंचाई और नगर विकास विभाग के अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर गुणवत्ता जांचें।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह शासन की प्राथमिकता है और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। बैठक में अधिशासी अभियंता रमेश कुमार, ईओ सुभाष कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24