बलिया: ₹65 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य ‘महर्षि भृगु कॉरिडोर’

बलिया

बलिया जनपद की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने के लिए जिलाधिकारी ने महर्षि भृगु कॉरिडोर का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलिया जनपद की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने के लिए जिलाधिकारी ने महर्षि भृगु कॉरिडोर का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। लगभग 10,520 वर्ग मीटर में फैलने वाली यह महत्वाकांक्षी परियोजना करीब ₹65.18 करोड़ की लागत से तैयार होगी।

इस कॉरिडोर के निर्माण से पवित्र गंगा तट और ऐतिहासिक ददरी मेला क्षेत्र के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा। गौरतलब है कि कार्तिक पूर्णिमा और ददरी मेले के दौरान यहाँ लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के विशेष प्रयासों से इस प्रोजेक्ट के लिए बजट का प्रावधान किया गया है।

मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति ने मंदिर के पुजारियों और स्थानीय समितियों के साथ समन्वय कर आर्किटेक्ट प्लान को अंतिम रूप दे दिया है। परियोजना में परिसंपत्ति अधिग्रहण के लिए ₹4.67 करोड़ का बजट शामिल है। यह कॉरिडोर न केवल श्रद्धालुओं के लिए सुगम मार्ग प्रदान करेगा, बल्कि पर्यटन को बढ़ावा देकर बलिया को एक आधुनिक और पौराणिक स्वरूप का संगम बनाएगा।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.