बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के थाना नरसैना क्षेत्र के घूंघरावली जंगल में हुई सनसनीखेज ‘बबली हत्याकांड’ का पुलिस ने पूर्णतः खुलासा कर दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बुलंदशहर जनपद के थाना नरसैना क्षेत्र के घूंघरावली जंगल में हुई सनसनीखेज ‘बबली हत्याकांड’ का पुलिस ने पूर्णतः खुलासा कर दिया है। स्वाट टीम और नरसैना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को घटना के तीसरे मुख्य अभियुक्त को हत्या में प्रयुक्त हथियार (दाव) के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
शून्य से शिनाख्त तक का सफर
बता दें कि बीती 15 मार्च को घूंघरावली के जंगल में एक महिला का सिर कटा शव मिला था। पहचान न होने के कारण पुलिस ने 18 मार्च को अंतिम संस्कार कर दिया था, लेकिन सोशल मीडिया की ताकत ने 22 मार्च को मृतका की पहचान बबली (निवासी दिल्ली) के रूप में कराई। मृतका के परिजनों ने फोटो देखकर उसकी शिनाख्त की थी।
पुलिस की बड़ी सफलता
मामले में पुलिस पहले ही 23 मार्च को दो आरोपियों को जेल भेज चुकी थी। आज गिरफ्तार किए गए तीसरे अभियुक्त की पहचान सचिन पुत्र रोहताश, निवासी ग्राम सुलेला के रूप में हुई है।
बरामदगी: पुलिस ने सचिन की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया ‘दाव’ तेज धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
महराजगंज: गैस एजेंसी मालिक की गुंडागर्दी, उपभोक्ताओं को गाली देते वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग pic.twitter.com/D3ArW8YA6N
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 27, 2026






















