अफवाहों पर न दें ध्यान, जनपद में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक: जिलाधिकारी

महराजगंज

महराजगंज जनपद में पेट्रोल-डीजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने आज एसडीएम सदर और जिला पूर्ति अधिकारी के साथ विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में पेट्रोल-डीजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने आज एसडीएम सदर और जिला पूर्ति अधिकारी के साथ विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। पकड़ी और महुअवा ढाला स्थित पंपों की जांच के दौरान जिलाधिकारी ने स्टॉक रजिस्टर और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण में पाया गया कि पकड़ी स्थित पंप पर 34,002 लीटर पेट्रोल और 43,792 लीटर डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं के कारण लोग ‘पैनिक बाइंग’ कर रहे हैं, जिससे पंपों पर भीड़ बढ़ रही है। उन्होंने संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि ईंधन की बिक्री केवल वाहनों में की जाए और गैलन या डिब्बों में आपूर्ति पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।

वर्तमान में जनपद के 134 पंपों पर 1,036 किलोलीटर डीजल और 842 किलोलीटर पेट्रोल उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों के प्रभाव में आकर अनावश्यक भंडारण न करें। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे नियमित निगरानी रखें और अनियमितता पाए जाने पर संबंधित पंप के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.