जेवर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर बुलंदशहर बॉर्डर पर सुरक्षा चाक-चौबंद

बुलंदशहर

बुलंदशहर माननीय प्रधानमंत्री के जनपद गौतमबुद्धनगर स्थित जेवर एयरपोर्ट के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्थाएं बेहद सख्त कर दी गई हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बुलंदशहर माननीय प्रधानमंत्री के जनपद गौतमबुद्धनगर स्थित जेवर एयरपोर्ट के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्थाएं बेहद सख्त कर दी गई हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, भानु भास्कर और पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र, कलानिधि नैथानी ने जिलाधिकारी श्रुति एवं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने गौतमबुद्धनगर से सीमा साझा करने वाले थाना ककोड़, जहांगीरपुर, खुर्जा नगर और चोला बॉर्डर का स्थलीय भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों को परखा। भानु भास्कर ने आवागमन मार्ग पर स्थापित बैरियरों और चेकिंग पॉइंट्स का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निर्देश दिए कि संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन तलाशी ली जाए और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए।

निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया गया कि बॉर्डर क्षेत्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस व यातायात बल तैनात किया जाए। यातायात को निर्बाध रखने के लिए एक विशेष डायवर्जन प्लान तैयार करने को कहा गया है, जिससे भारी व हल्के वाहनों को निर्धारित मार्गों से भेजा जा सके। साथ ही, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं के लिए विशेष प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (नगर व ग्रामीण) सहित खुर्जा, सिकन्दराबाद और शिकारपुर के क्षेत्राधिकारी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन का स्पष्ट निर्देश है कि सभी कर्मचारी पूर्ण अनुशासन और सजगता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें।

Voice Of News 24 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.