शोहरतगढ़: महानवमी पर भक्तिमय हुआ क्षेत्र, कन्या पूजन और हवन-अनुष्ठान के साथ गूँजे माता के जयकारे

शोहरतगढ़

सिद्धार्थनगर जनपद मे चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की महानवमी पर विकास खण्ड शोहरतगढ़ क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों और घरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद मे चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की महानवमी पर विकास खण्ड शोहरतगढ़ क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों और घरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। ग्राम पंचायत महथा स्थित प्रसिद्ध माँ पंच परमेश्वरी मंदिर सहित क्षेत्र के तमाम शक्तिपीठों पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से हवन-पूजन कर माँ भगवती की आराधना की और सुख-समृद्धि की कामना की।

नवरात्रि के अंतिम दिन भक्तों ने माँ के नौवें स्वरूप माँ सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना की। नौ दिनों तक उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं ने पूर्ण श्रद्धा के साथ व्रत का समापन किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महानवमी के दिन हवन करने से ही पूजा पूर्ण मानी जाती है, जिसके चलते सुबह से ही मंदिरों में आहुतियों का दौर शुरू हो गया। इस अवसर पर ‘कन्या पूजन’ का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें नौ कन्याओं को माँ दुर्गा का साक्षात स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया, उन्हें भोजन कराया गया और सामर्थ्य अनुसार उपहार भेंट किए गए।

क्षेत्र के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे भिरण्डा समय माता मंदिर, कठेला समय माता मंदिर और पल्टादेवी के प्राचीन दुर्गा मंदिरों में भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। सुरक्षा व्यवस्था के बीच भक्तों ने कतारबद्ध होकर माता रानी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। महानवमी का यह पर्व पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण, उल्लासपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। जगह-जगह आयोजित भंडारों में भी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.