बलरामपुर: फर्जी पासपोर्ट मामले में पचपेड़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पचपेड़वा

बलरामपुर जनपद में फर्जी पासपोर्ट और जाली दस्तावेजों के खिलाफ चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत पचपेड़वा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद में फर्जी पासपोर्ट और जाली दस्तावेजों के खिलाफ चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत पचपेड़वा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के सख्त निर्देशों के अनुपालन में, पुलिस टीम ने धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एएसपी विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ. जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व में पुलिस ने आज शुक्रवार को घेराबंदी कर अभियुक्त को दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नूरुल हसन बब्लू उर्फ नुरूल हसन इद्रीसी पुत्र जान मोहम्मद, निवासी रामलीला मैदान (पुरानी बाजार), पचपेड़वा के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उसे विशुनपुर टनटनवा ओवरब्रिज के पश्चिमी छोर के पास से गिरफ्तार किया।

उल्लेखनीय है कि अभियुक्त के विरुद्ध थाना पचपेड़वा में मु.अ.सं. 05/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज और पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 12(1)(B) के अंतर्गत मामला पंजीकृत था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई से जाली दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोहों में हड़कंप व्याप्त है।

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.