निघासन: पंचायत सहायकों ने बुनियादी सुविधाओं और मानदेय को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

खीरी

खीरी जनपद के विकास खंड निघासन की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सहायकों ने शुक्रवार को अपनी लंबित समस्याओं के समाधान और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु खण्ड विकास अधिकारी बीडीओ को एक मांग पत्र सौंपा।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

खीरी जनपद के विकास खंड निघासन की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सहायकों ने शुक्रवार को अपनी लंबित समस्याओं के समाधान और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु खण्ड विकास अधिकारी बीडीओ को एक मांग पत्र सौंपा। पंचायत सहायकों का कहना है कि वे डिजिटल अभिलेख प्रबंधन, ई-ग्राम स्वराज पोर्टल और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, किंतु संसाधनों के अभाव में कार्य संपादन में भारी कठिनाइयां आ रही हैं।

ज्ञापन के माध्यम से पंचायत सहायकों ने उच्च गुणवत्ता वाले स्मार्टफोन, पावर बैंक और मोबाइल रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि लोकेशन ट्रैकिंग और फोटो अपलोडिंग जैसे कार्यों में बाधा न आए। इसके अतिरिक्त, पंचायत भवनों में सुरक्षित अभिलेख रखने की व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय, बिजली, पानी, हाई-स्पीड इंटरनेट और स्टेशनरी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।

सहायकों ने सभी कर्मियों के लिए आधिकारिक परिचय पत्र (आईडी कार्ड) जारी करने, समस्त ग्राम पंचायतों में सीएससी वॉलेट रिचार्ज और ओएस खाता संचालित करने की भी मांग की है। उनकी एक प्रमुख मांग यह भी है कि जिस भी विभाग का कार्य उनसे लिया जाए, उस कार्य का आधिकारिक प्रमाण पत्र उन्हें प्रदान किया जाए। इस दौरान निघासन ब्लॉक के समस्त पंचायत सहायक मौजूद रहे, जिन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो वे प्रभावी ढंग से कार्य करने में असमर्थ होंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.