सिद्धार्थनगर: मिशन शक्ति टीम की तत्परता से परिजनों को मिली बिछड़ी मासूम, इटवा पुलिस का जताया आभार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना अंतर्गत प्राचीन गाला देवी मंदिर लटेरा परिसर में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मेले के दौरान एक नन्हीं बच्ची अपने परिजनों से बिछड़ गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना अंतर्गत प्राचीन गाला देवी मंदिर लटेरा परिसर में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मेले के दौरान एक नन्हीं बच्ची अपने परिजनों से बिछड़ गई। हालांकि, मौके पर तैनात ‘मिशन शक्ति’ टीम की महिला पुलिसकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज आधे घंटे के भीतर बच्ची को खोज निकाला और उसे सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार, बच्ची (खुशी) भारी भीड़ के बीच अचानक अपने माता-पिता की नजरों से ओझल हो गई थी। बच्ची के गायब होने की सूचना मिलते ही मिशन शक्ति टीम की महिला कांस्टेबल अल्का त्रिपाठी और रविता यादव ने मेला परिसर में गहन तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस टीम की मुस्तैदी का ही परिणाम रहा कि बच्ची को सुरक्षित ढूंढ लिया गया।

इस सफलता में एसआई अनिल ओझा, कांस्टेबल विकास ओझा और सचिन यादव की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। अपनी लाडली को वापस पाकर परिजनों की आंखों में आंसू छलक आए और उन्होंने इटवा पुलिस व मिशन शक्ति टीम का सहृदय आभार व्यक्त किया। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी महिला पुलिसकर्मियों की इस संवेदनशीलता और कार्यकुशलता की जमकर सराहना की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.