सिद्धार्थनगर: शिवनगर डिड़ई पुलिस ने ‘बहू-बेटी चौपाल’ लगाकर महिलाओं को किया सशक्त

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना शिवनगर डिड़ई के अंतर्गत ग्राम डिंडई में शुक्रवार को ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ (द्वितीय चरण) के तहत एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना शिवनगर डिड़ई के अंतर्गत ग्राम डिंडई में शुक्रवार को ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ (द्वितीय चरण) के तहत एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। एसपी अभिषेक महाजन के निर्देशन और एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने ‘बहू-बेटी चौपाल’ का आयोजन कर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के प्रति सजग किया।

प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार मौर्य की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में उपनिरीक्षक अयोध्या यादव और महिला मुख्य आरक्षी नीलम शुक्ला ने ग्रामीण महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सामूहिक विवाह योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, नारी शक्ति वंदन अधिनियम और मातृ शक्ति को सम्बल प्रदान करने वाली अन्य नीतियों से भी अवगत कराया गया।

चौपाल के दौरान पुलिस टीम ने महिला अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों— 1090 (वुमेन पावर लाइन), 181, 112 (पुलिस हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन) और नए कानूनों के बारे में जागरूक किया। पुलिस ने अपील की कि किसी भी विषम परिस्थिति या साइबर धोखाधड़ी होने पर बिना डरे इन नंबरों का उपयोग करें। इस पहल की स्थानीय ग्रामीणों ने सराहना की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.