गोरखपुर
गोरखपुर के शाहपुर थाना में युवक की पेड़ से लटकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया।पुलिस और फोरेंसिक टीम की जांच में सुसाइड की आशंका जताई जा रही है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

गोरखपुर जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात युवक की पेड़ से लटकी लाश मिली है। युवक के गले में फंदा लगा हुआ था, इसलिए सुसाइड की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस और फारेंसिक टीम पहुंची।
मौके पर पहुंची उक्त टीमों ने सबूत एकत्रित कर शव को कब्जे में ले लिया। आस-पास के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन किसी ने भी पहचानने से इन्कार कर दिया।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक, शाहपुर थाना क्षेत्र के बौलिया कालोनी में स्थित पोखरे के पास एक पेड़ पर सुबह युवक की लटकी लाश देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद शाहपुर थाना पुलिस के साथ ही मौके पर एसपी सिटी निमिष पाटील भी पहुंच गए।
इस संबंध में एसपी सिटी ने बताया कि बॉडी को देखने से सुसाइड की आशंका लग रही है। शव के पास्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पहचान कराने के लिए आस-पास के थानों में भी फोटो भिजवाई जा रही है, जिससे मृतक युवक के परिजनों को सूचित किया जा सके।
मेरठ रेंज: महावीर जयंती पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 30 शोभायात्राओं पर रहेगी ‘पैनी नजर’https://t.co/3MR2JxeHD8
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 27, 2026























