इटावा: कार और मिक्सर लिफ्टर मशीन में भीषण भिड़ंत, एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीरइटावा जनपद के भरथना

इटावा
थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुंआरा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


इटावा जनपद के भरथना थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुंआरा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार कार और कंक्रीट मिक्सर लिफ्टर मशीन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मशीन पर सवार एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है।

जानकारी के अनुसार, लगभग एक दर्जन मजदूर मिक्सर मशीन के साथ मजदूरी करने जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना घटित हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल मजदूर को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटाकर यातायात सुचारू कराया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.