आजमगढ़: आवारा कुत्तों का खूनी तांडव, 10 मवेशियों को उतारा मौत के घाट, पशुपालक का भारी नुकसान

आजमगढ़

आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंजान शाहिद इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंजान शाहिद इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात आवारा कुत्तों के एक झुंड ने एक पशुपालक के बाड़े पर हमला कर 6 बकरों और 4 बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। इस हिंसक हमले में 2 अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पशुपालक के अनुसार, इस घटना से उन्हें लगभग डेढ़ लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। सुबह जब मालिक बाड़े पर पहुँचा, तो वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। मृत मवेशियों के शरीर पर कुत्तों के दांतों के गहरे निशान पाए गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे अब बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना भी दूभर हो गया है।

पीड़ित ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता और आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। जीयनपुर पुलिस और संबंधित विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है। ग्रामीणों ने नगर पंचायत और जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नसबंदी और धरपकड़ अभियान चलाकर इस समस्या का समाधान किया जाए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.