सिद्धार्थनगर: “रन फॉर एम्पावरमेंट” से गूँजा जनपद, एएसपी प्रशांत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित “मिशन शक्ति 5.0” द्वितीय चरण के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद में “रन फॉर एम्पावरमेंट” दौड़ का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित “मिशन शक्ति 5.0” द्वितीय चरण के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद में “रन फॉर एम्पावरमेंट” दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। इस जागरूकता दौड़ का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने थाना सिद्धार्थनगर से हरी झंडी दिखाकर किया। यह दौड़ थाना परिसर से प्रारंभ होकर पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर तक संपन्न हुई।

दौड़ के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि महिलाओं की सुरक्षा से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है। एएसपी प्रशांत कुमार ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए बालिकाओं को निर्भीक होकर आगे बढ़ने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं और आमजन को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, कानूनों और सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर आईपीएस विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक बी.एन. गुप्ता, महिला पुलिसकर्मी, पुलिस परिवार की महिलाएं, बच्चे और विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के समापन पर एएसपी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और सभी से महिला सम्मान के प्रति जागरूकता फैलाने में सहयोग की अपील की।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.