अनूपशहर: रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ नगर, अखाड़ों और झांकियों ने मोहा मन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीराम चरित मानस प्रचार समिति के तत्वावधान में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीराम चरित मानस प्रचार समिति के तत्वावधान में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बाल निकेतन मांटेसरी स्कूल से शुरू हुई इस यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि अधिवक्ता उमेश भारद्वाज, विशिष्ट अतिथि पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल और कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने प्रभु श्रीराम के स्वरूपों का पूजन कर किया। इस दौरान समिति के संस्थापक हरिओम वार्ष्णेय और अध्यक्ष इंद्रमणि वार्ष्णेय ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया।

शोभायात्रा बाल निकेतन से शुरू होकर इमली बाजार चौक और मुख्य बाजार होते हुए बबस्टर गंज घाट स्थित प्राचीन बालाजी मंदिर पर संपन्न हुई। यात्रा में एसडीपीडी और डीसेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत श्रीराम प्राकट्य, शिव तांडव, दुर्गा स्वरूप और राधा-कृष्ण नृत्य की मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष आकर्षण का केंद्र नर्वदेश्वर अखाड़े के कलाकारों द्वारा दिखाए गए तलवारबाजी और बैंती के हैरतअंगेज करतब रहे, जिसका नेतृत्व अवधेश व विकास गर्ग ने किया। विश्व हिंदू परिषद और दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया।

सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। कार्यक्रम में नरेश चंद्र अग्रवाल, ओमदत्त वार्ष्णेय, अंकुर शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सीपी सिंह सहित सैकड़ों रामभक्त शामिल हुए। अंत में बालाजी मंदिर पर आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

 

महराजगंज: गैस एजेंसी मालिक की गुंडागर्दी, उपभोक्ताओं को गाली देते वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग pic.twitter.com/D3ArW8YA6N

— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 27, 2026

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.