महराजगंज: गैस एजेंसी मालिक की गुंडागर्दी, उपभोक्ताओं को गाली देते वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेन्दा तहसील अंतर्गत परासखाड़ स्थित विशंभर भारत गैस एजेंसी के मालिक पर उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने का गंभीर आरोप लगा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के फरेन्दा तहसील अंतर्गत परासखाड़ स्थित विशंभर भारत गैस एजेंसी के मालिक पर उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एजेंसी मालिक खुलेआम उपभोक्ताओं को मर्यादित भाषा की सीमा लांघते हुए अपशब्द कह रहे हैं।

 

जानकारी के अनुसार, गैस सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं और एजेंसी मालिक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद मालिक ने अपना आपा खो दिया और लोगों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें अपमानित किया जा रहा है।गैस एजेंसी मालिक के इस रवैये से स्थानीय लोगों और उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.