झाँसी: अज्ञात कारणों से गेहूं की 40 बीघा फसल जलकर राख, किसानों में कोहराम

झाँसी

झाँसी जनपद के गुरसरांय थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक खेत में भीषण आग लगने से गेहूं की 40 बीघा खड़ी फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

झाँसी जनपद के गुरसरांय थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक खेत में भीषण आग लगने से गेहूं की 40 बीघा खड़ी फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। अज्ञात कारणों से लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे क्षेत्र के किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के अन्य खेतों को चपेट में आने से बचा लिया गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक कटी और खड़ी फसल का एक बड़ा हिस्सा राख के ढेर में तब्दील हो चुका था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय एसडीएम और तहसीलदार ने तत्काल घटनास्थल का मुआयना किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित किसानों को ढांढस बंधाया और राजस्व टीम को नुकसान का सटीक आकलन करने के निर्देश दिए हैं ताकि नियमानुसार मुआवजा प्रक्रिया शुरू की जा सके। पुलिस आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24