बलरामपुर: पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह ने मचाया हड़कंप, पंपों पर उमड़ी भारी भीड़

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में आज बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाह ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में आज बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाह ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। सोशल मीडिया पर ईंधन की आपूर्ति रुकने की गलत खबरों के वायरल होते ही शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल करवाने की होड़ में सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े नजर आए।

सोशल मीडिया की अफवाहों से उपजी पैनिक बाइंग

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा था कि आगामी दिनों में ईंधन की सप्लाई ठप हो सकती है। इन खबरों ने लोगों में घबराहट पैदा कर दी, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग गैलन और डिब्बे लेकर भी पंपों पर पहुँचने लगे। इस अफरा-तफरी के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई और आम लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

प्रशासन और जिला पूर्ति अधिकारी का स्पष्टीकरण

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और आपूर्ति विभाग ने मोर्चा संभाला। जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) कुमार निर्मलेंद्र ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा

हमारे जिले में डीजल या पेट्रोल की कोई रत्ती भर भी कमी नहीं है। सभी पेट्रोल टंकियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। यह भीड़ केवल अफवाहों का दुष्परिणाम है। लोग संयम बरतें और अनावश्यक रूप से स्टॉक न करें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है। पेट्रोल पंप संचालकों ने भी अपील की है कि उपभोक्ता भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। जिला प्रशासन ने कड़ी चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से ईंधन संकट की झूठी अफवाह फैलाएगा, उसके विरुद्ध चिन्हित कर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

फिलहाल, अधिकारियों की टीम लगातार विभिन्न पंपों का निरीक्षण कर रही है ताकि व्यवस्था को सामान्य बनाया जा सके और पैनिक बाइंग को रोका जा सके।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.