सिद्धार्थनगर: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, बचाने की कोशिश में दोनों ने गंवाई जान

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डोकम अमया गांव में बुधवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डोकम अमया गांव में बुधवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। गांव के पास स्थित तालाब में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चों की पहचान 9 वर्षीय तहारत और 11 वर्षीय साहिल रज़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तहारत तालाब में नहा रहा था, तभी वह अचानक गहरे पानी की चपेट में आकर डूबने लगा। उसे बचाने के लिए साहिल रज़ा ने बिना सोचे-समझे तालाब में छलांग लगा दी, लेकिन अफसोस कि दोनों ही गहरे पानी से बाहर नहीं निकल सके। जब तक ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला, तब तक दोनों मासूमों की सांसे थम चुकी थीं।

नेता प्रतिपक्ष ने बंधाया ढांढस

हादसे की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी। उन्होंने जिला प्रशासन से वार्ता कर पीड़ित परिवारों को शासन की ओर से हर संभव आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया है। इस घटना के बाद से गांव के हर घर में मातम पसरा हुआ है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.